- Hindi News
- भारत को जानो स्पर्धा में सशिमं की टीमें प्रथम
भारत को जानो स्पर्धा में सशिमं की टीमें प्रथम
कोरबा | ज्ञानबौद्धिक विकास के प्रायोजन से भारत को जानो अंताक्षरी प्रतियोगिता अंतर स्कूल स्तर पर लायंस इंग्लिश स्कूल टीपीनगर मेें भारत विकास परिषद ने आयोजित की। जिसमें 9 स्कूलों से प्रतिभागियों ने भाग दो चरणों में भाग लिया। प्रथम चरण में 6वीं से 8वीं दूसरे चरण में 9वीं से 12वीं के बच्चों के बीच हुई प्रतियोगिता में इतिहास, सामान्य विषय खेलकूद, धार्मिक विषयों पर प्रश्न पूछे गए। दोनों ही वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल सीएसईबी पूर्व के छात्र रहे। ये छात्र वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान लायन एमजेएफ राजकुमार अग्रवाल, लायंस क्लब कोरबा के अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल उपस्थित थे। संचालन संगठन मंत्री डीके कुदेसिया सचिव आशीष अग्रवाल ने किया।