- Hindi News
- राज्यपाल के हाथों प्राप्त किया पार्चमेंट
राज्यपाल के हाथों प्राप्त किया पार्चमेंट
कोरबा | राजभवनमें आयोजित समारोह में राज्यपाल के हाथों जिले की दो शिक्षक को स्काउट, गाइड की हिमालय वूड बैज (एचडब्ल्यूबी) योग्यता का पार्चमेंट प्रदान हुआ।
शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, कटघोरा में कार्यरत और गाइड केप्टिन उषा प्रभा बिश्वाल ने बीते साल गदपुरी, हरियाणा से हिमालय वूड बैज कोर्स पूरा किया था। बिश्वाल यह योग्यता प्राप्त करने वाली जिले की पहली गाइड केप्टिन हैं। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, पीडब्ल्यूडी रामपुर में पदस्थ एवं स्काउट, गाइड की जिला प्रशिक्षण आयुक्त गनेशी सोनकर ने इसी साल जून में पचमढ़ी स्थित राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र से एचडब्ल्यूडी कोर्स पूरा किया था। राजभवन में आयोजित राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह में दोनों गाइड केप्टिन को राज्यपाल बलराम दास टंडन ने एचडब्ल्यूडी योग्यता का पार्चमेंट प्रदान किया। इस दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राज्य मुख्य आयुक्त जी स्वामी, राज्य सचिव बी रमेश पटनायक मौजूद थे। इसके पूर्व एचडब्ल्यूबी कोर्स पूरा करने वाली जिला संगठन आयुक्त (गाइड) उत्तरा मानिकपुरी और रेंजर लीडर चन्द्रप्रभा पासवान को राज्य मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्चमेंट प्रदान किया गया था। स्काउट विंग से एचडब्ल्यूबी कोर्स पूरा कर पार्चमेंट प्राप्त करने वालों में एमएल यादव, सुरेन्द्र कुमार सोनी, भरत सिंह वर्मा भी शामिल हैं।
राज्यपाल से पार्चमेंट प्राप्त करते गाइड।