पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीलामी की तैयारी से बदली थानों की सूरत, सामने से कबाड़ हटाया

नीलामी की तैयारी से बदली थानों की सूरत, सामने से कबाड़ हटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्षोंबाद जिले के थानों में मौजूद जब्ती के वाहन कबाड़ की नीलामी की तैयारी ने थानों की सूरत ही बदल दी। कुछ समय पहले तक कबाड़ की वजह से कंडम नजर आने वाले थाना अब चकाचक दिख रहे हैं। थानों के अंदर भी बदलाव साफ नजर आता है।

जिले में कटघोरा, पाली, पसान करतला पुराने थाने हैं। वहीं कोतवाली, बालको, दर्री समेत सभी अन्य थाना-चौकी बाद में बने हैं। लेकिन इन पुराने नए थानों में एक समानता यह रही है सभी में वर्षों से जब्ती के वाहन कबाड़ पड़े थे जो खस्ताहाल हो चुके थे। वहीं थानों के अंदर भी मालखानाे में जब्ती के शराब वर्षो से पड़े थे। इस वजह से अधिकांश थाने कबाड़ गोदाम की तरह नजर आते थे। एसपी अमरेश मिश्रा एडिशनल एसपी डा. लाल उमेद सिंह के प्रयास के बाद गोदाम में बदले थाना-चौकी की सूरत अब बदल गई है। शहर के सिटी कोतवाली समेत औद्योगिक क्षेत्र के थाने जहां कल तक सामने में कबाड़ के ढेर दिखते थे वहां अब स्थिति बदल गई है। थाना भवन चकाचक और परिसर साफ-सुथरा नजर रहा है। दरअसल यह सब थानों के मालखाने में वर्षो से जमा शराब के नष्टीकरण जब्त वाहन समेत कबाड़ के नीलामी की तैयारी से हुआ है। सभी थाना-चौकी को थाना परिसर में सड़ रही वाहनों को एक किनारे में रखने और उनकी सूची तैयार कर नीलामी प्रक्रिया के लिए कहा गया। जिसके बाद अब जब्त वाहन कबाड़ थाना परिसर में व्यस्थित रूप से रखा गया है।

स्वच्छता अभियान का भी असर

नीलामीकी तैयारी के लिए कबाड़ हटाने के दौरान ही देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई। इसका असर भी देखने को मिला कि पुलिस विभाग के कार्यालयों और थाना-चौकी को नियमित रूप से स्वच्छ रखने के लिए साफ-सफाई रखी जा रही है।

कोतवालीका बदला लुक

जिलेमें सबसे अहम थाना कोतवाली को माना जाता है। लेकिन वर्षो से इस थाने की हालत जर्जर थी। बाहर से देखने में पुराने भवन की वजह से कोतवाली कंडम की तरह नजर आता था। लेकिन टीआई यदुमणी सिदार के प्रयास के बाद अब कोतवाली का लुक ही बदल गया है। साफ-सफाई के साथ यहां की व्यवस्था को देखने से यह मॉडल थाने की तरह नजर आता है। कोतवाली के सामने से गुजरने वाले इस बदले लुक को एक बार जरूर देखते हैं।

नएसाल में हो सकती है नीलामी

थानोंमें जब्त पड़े वाहनों की नीलामी जिले में पहली बार होगी। सभवत: नए साल में पुलिस विभाग द्वारा कंडम हो चुके वाहनों के अल