- Hindi News
- डीएसपीएम पावर प्लांट की दूसरी इकाई इलेक्ट्रिक फाल्ट से ट्रिप
डीएसपीएम पावर प्लांट की दूसरी इकाई इलेक्ट्रिक फाल्ट से ट्रिप
बुधवारको राज्य पावर जनरेशन कंपनी डीएसपीएम प्लंाट की एक इकाई में फाल्ट गया। प्लंाट में इलेक्ट्रिकल फाल्ट आने के कारण एक यूनिट ट्रिप हो गई थी।
राज्य पावर जनरेशन कंपनी के बिजली प्लंाटो की परेशानी दूर नही हुई है। बुधवार को डीएसपीएम प्लंाट की दो नंबर की इकाई में अचानक टेक्नीकल फाल्ट गया जिससे यूनिट ट्रिप हो गया। हालांकि देर शाम तक इकाई को सुधार उत्पादन शुरू कर लिया गया। बुधवार की दोपहर प्लंाट में विस्फोट की आवाज सुुनकर यहां के अधिकारी कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार प्लांट में इलेक्ट्रिकल फाल्ट आया था। जिसके कारण 250 मेगावाट की दो नंबर की यूनिट से बीच में ही उत्पादन बंद हो गया। सुधार में लगभग तीन घंटे लग गए जिसके बाद बिजली उत्पादन शुरू किया जा सका। प्लंाट के एक अधिकारी के अनुसार यूनिट का सुधार कर लिया गया है वर्तमान में दोनों इकाईयों से उत्पादन जारी है। वार्षिक रखरखाव के बाद भी दो नंबर की यूनिट में बार-बार खराबी आने से प्रबंधन परेशान है।
फिलहाल यहां दोनों इकाई से लगभग 400 मेगावाट की लोड पर बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। कोरबा पूर्व की एक यूनिट में सुधार हो गया है। यहां 50 मेगावाट की एक अन्य यूिनट का सुधार जारी है। यहां 280 मेगावाट बिजली बन रही है। एचटीपीपी से 1150 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। बुुधवार को प्रदेश में बिजली की मांग 3200 मेगावाट तक रही। मांग आपूर्ति में अंतर सामान्य रहा।