- Hindi News
- जनधन योजना के खातों का भौतिक सत्यापन ब्लाक अिधकारी करेंगे
जनधन योजना के खातों का भौतिक सत्यापन ब्लाक अिधकारी करेंगे
कोरबा | भारतसरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत प्रत्येक परिवार में एक बैंक खाता खोला जाना है, जिसमें संबंधित सेवा क्षेत्र बैंक द्वारा खाता खोला गया है, जिसका भौतिक सत्यापन के लिए विकासखंड स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। अधीनस्थ ग्राम पंचायत स्तर के अमलों के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में सत्यापन करने के लिए जिला पंचायत सीईओ द्वारा अिधकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। ये अिधकारी सत्यापन कराकर 7 दिन के भीतर जिला पंचायत कार्यालय को खाताधारकों को सूची उपलब्ध कराएंगे।