पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला पंचायत में जल संवर्धन संरचना निर्माण पर कार्यशाला हुई आयोजित

जिला पंचायत में जल संवर्धन संरचना निर्माण पर कार्यशाला हुई आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | जिलापंचायत कार्यालय के सभागार में जल ग्रहण परियोजना अंतर्गत चेक डेम जल संवर्धना संरचना निर्माण विषय पर कार्यशाला हुई। जिसमें सीईओ विलास संदीपान भोस्कर ने कहा की जल ही जीवन है। जल का महत्व समझते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेज कर रखना हम सबका कर्तव्य जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि, जल संवर्धन हेतु संरचनाओं के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य स्थल का चयन करना होता है। किसी भी डेम के दाएं बाएं दोनों साइड मजबूत होना अति आवश्यक है। सहायक परियोजना अधिकारी एसपी मिश्रा ने प्रोजेक्टर स्लाइड के माध्यम से प्रेजेन्टेंशन देते बताया कि चेक डेम निर्माण मनरेगा, राष्ट्रीय जल ग्रहण योजना, मूलभूत योजना आदि के तहत ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग एवं कृषि विभाग के द्वारा तैयार किए जा सकते हैं। उन्होंने ब्रश गुड डेम, पक्का स्टाप डेम, कन्टूर, गेबियन स्ट्रेकचर, बोरी बांधान, अरदन बंड, रिचार्ज पिट्स आदि की आवश्यकता एवं लाभ के विषय में जानकारी दी। जल संवर्धन संरचना के निर्माण हेतु आगामी कार्ययोजना एवं समय-सीमा, स्वीकृत चेक डेम, प्रस्तावित चेक डेम की विस्तृत जानकारी भी उन्होंने दी। कार्यशाला में कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सर्व सहायक परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत, वरूण राजपूत, एमएलयादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा, एमएसनागेश, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत करतला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कोरबा, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उपअभियंता एवं राष्ट्रीय जल ग्रहण योजना के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।