पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य की डायरी से कोयला मंत्री का नाम गायब

राज्य की डायरी से कोयला मंत्री का नाम गायब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | छत्तीसगढ़शासन के द्वारा प्रकाशित 2015 की डायरी में गंभीर त्रुटि सामने आई है। नपा दीपका के पार्षद अरूणीश तिवारी ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय कोयला राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पियुष गोयल का नाम नदारद है। इस डायरी में सर्वानंद सोनीवाल को मंत्री बताया गया है। उन्होंने इस लापरवाही पर संबंधित फर्म के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।