घर-घर में महाशिवरात्रि पर बनेगा शिवलिंग
जैलगांव | महाशिवरात्रिपूजन समिति, एचटीपीपी कोरबा पश्चिम के सहयोग से कालोनी के हर घर में शिवलिंग की स्थापना होगी। समिति द्वारा 17 फरवरी को महाशिवरात्रि पर कुंवारी कन्याओं, माताओं श्रद्धालुओं द्वारा बनाए गए मिट्टी के शिवलिंग की वैदिक रीति से पूजा कराई जाएगी। जिसमें कुंवारी कन्याओं को भोला भण्डारी योग्य सुंदर वर, माताओं को उनके पति का अच्छा स्वास्थ्य श्रद्धालुओं को मन वांछित मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद देंगे। हाथों से निर्मित शिवलिंग को मंदिर परिसर में मूर्तिकार द्वारा बनाए गए पार्थिव शिवलिंग के साथ समाहित कर उस पर गंगाजल, दुग्ध, मधुरस, पंचामृत गन्नारस की निरंतर धारा प्रवाहित कर अभिषेक किया जाएगा। भोलेनाथ की पूजा में लगने वाली पूजन सामग्री, पुष्प आदि से सजाया जाएगा। इस अवसर पर सीपत वाले विनय पाण्डेय पूजन विधि संपन्न कराएंगे। जिनका सहयोग मंदिर के पुजारी पं.हेमू जोशी करेंगे। अभिषेक का आयोजन पिछले तीन साल से पुरी शंकराचार्य के शिष्य रामायण मंडली एचटीपीपी के सहयोग से होते रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए ओंकार पाठक, विजय दुबे, यज्ञेश पाण्डेय, जेएस ठाकुर, जयंती जैना, रामदरश शुक्ला, रामायण मंडली के गुरुशरण चंद्रा, केके शुक्ला, बद्री सिंह ठाकुर, शंकर चंद्रा, केके गौतम, पप्पू ठाकरे, हृदय राठौर, हेमू जोशी तैयारियों में जुटे हुए हैं। अभिषेक प्रमुख सीबी त्रिपाठी ने बताया कि अभिषेक परिवार सहित अकेले भी करा सकते हैं। बेटियां भी अभिषेक कर सकती हैं। एनटीपीसी, जमनीपाली, साडा कालोनी दर्री के शिव भक्त अद्भुत शिव पूजन अलौकिक अभिषेक में शािमल होंगे।