पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता

क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांकीमोंगराक्षेत्र में वार्डों की समस्याओं की जानकारी लेने महापौर रेणु अग्रवाल ने निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पहुंची। उन्होंने बांकीमोंगरा जोन के वार्ड क्र. 63, 64, 65, 66 67 का दौरा कर लोगों से मिली। महापौर ने सड़क, नाली, पेयजल, बिजली एवं साफ-सफाई व्यवस्था से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं, पेंशन आर्थिक सहायता प्रदान करने से संबंधित योजनाओं की जानकारी लेकर अिधकारियों को आवश्यक हिदायत दी। महापौर ने कहा कि निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराएं जाएंगे। वार्ड के नागरिकों की इच्छा उनकी आवश्यकता को ध्यान में रखकर प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जाएंगे। इसी वजह से वार्डो का भ्रमण किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान महापौर ने पेयजल की समस्या की गंभीर स्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों का फटकार लगाई। उन्होंने पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई का वातावरण बनाने के अलावा लोगों को बेहतर उपचार, स्कूलों में पढ़ाई का अच्छा माहौल कायम करने के लिए भी कोशिश करने के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि एसईसीएल प्रबंधन से चर्चा कर क्षेत्र में व्याप्त पेयजल की समस्या को अतिशीघ्र दूर कर लिया जाएगा। इस दौरे में सभापति धुरपाल िसंह कंवर, पूर्व सभापति संतोष राठौर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर, सचिव प्रदीप अग्रवाल, मनीराम देवांगन के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भ्रमण के दौरान लोगों से जानकारी लेती महापौर रेणु अग्रवाल