पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए कर्मचारी भी लें खेल में रूचि : कपिला

नए कर्मचारी भी लें खेल में रूचि : कपिला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हसदेवताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कम्पनी के अन्तरक्षेत्रीय व्हालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक ओसी.कपिला के मुख्य आतिथ्य एवं एडीशन सीई एनके बिजौरा की अध्यक्षता में हुआ। एके व्यास, एसएम गोवर्धन प्रवीण सेलट,वरिष्ट मुख्य रसायनज्ञ ने विशिष्ट अतिथि रहे।

प्रतियोगिता में मेजबान कोरबा-पश्चिम सहित कोरबा पूर्व,रायपुर सेन्ट्रल आफिस,रायपुर रीजन,बिलासपुर,राजनांदगांव,अम्बिकापुर,तथा जगदलपुर की टीमें भाग ले रही हैं। शुभारंभ अवसर पर ओसी कपिला ने कहा कि व्हालीबाल दमखम के साथ तकनीकी,दिमाग एवं तेज रफ्तार से खेले जाने वाला खेल है। यही कारण है कि इस खेल को देखने में दर्शकों को भी आनन्द आता है। एचटीपीपी के लोगों को आल इंडिया स्तर का व्हालीबाल खेल देखने का भी सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। यहां अखिल भारतीय विद्युत कम्पनी व्हालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन पहले किया गया था। उन्होने विद्युत कम्पनी में भर्ती हुये नये कर्मचारियों से आग्रह किया कि वह भी खेल में रूचि लें जिससे वह पुराने खिलाडियों की जगह ले सके। बिजौरा ने कहा कि अन्तरक्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता से विभिन्न संभागों के खिलाडियों को आपस में खेलने का मौका मिलता है। इससे टीम भावना का विकास होता है। प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में मुख्य रेफरी आदित्य सिंह ठाकुर सुमित कुमार, सुरज उनके सहयोगी रेफरी की भूमिका अदा करेंगे। टेबल रेफरी में भीम वर्मा एवं राजेश कुमार लोधी अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इसमें सचिव क्षेत्रीय क्रीडा एवं कला परिषद मोखरीवाले साथ वरिष्ठ कल्याण अधिकारी पीके दवे व्हीके शर्मा, एमके इंगले, एडीशर्मा, रविन्द्र साहू,जमुना भारिया का विशेष योगदान है।

प्रतियोगिता के दौरान खेल का प्रदर्शन करते खिलाड़ी।