सफाई स्ट्रीट लाइट दुरूस्त करने की मांग
सफाई स्ट्रीट लाइट दुरूस्त करने की मांग
कोरबा| नगरपालिका दीपका के कांग्रेस पार्षद दिलीप कुमार सिंह ने वार्ड 1 से लेकर 12 तक की नाली सफाई और सड़क लाइट दुरूस्त करने की मांग सीएमओ से की है। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर कहा है कि वार्डों में जगह-जगह कचरा फैला हुआ है। पाली रोड, बजरंग चौक, कटघोरा रोड की स्ट्रीट लाइट पिछले चार वर्ष से बंद है। अभी तक सुधार की व्यवस्था नहीं की गई है। अगर शीघ्र ही सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए वे विवश हो जाएंगे।