- Hindi News
- छुरीकला में निःशक्तजनों को प्रमाणीकरण चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
छुरीकला में निःशक्तजनों को प्रमाणीकरण चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
नगरपंचायत कार्यालय छुरीकला में निःशक्तजनों को प्रमाणीकरण एवं चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कुल प्रमाणीकरण 46 जिसमें कुल जारी निःशक्तता प्रमाण पत्र अस्थि बाधित 17, मानसिक नि:शक्त 9 दृष्टिबाधित निरंक एवं मानसिक विकलांग 2 कुल 26 को निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी किया गया। उक्त शिविर में जिला चिकित्सा बोर्ड के चिकित्सक डा. तिवारी, डा. ध्रुव, डा. रूद्रपाल सिंह डा. नरेन्द्र देवांगन द्वारा परीक्षण किया गया। शिविर में उपस्थित नगर पंचायत छुरीकला अध्यक्ष अशोक देवांगन, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमेश दुबे, परिवीक्षा अधिकारी मुकेश कुमार दिवाकर, पंचायत समाज शिक्षा संगठक एचएस बिरदी, अवधेश देवांगन ऋषि जायसवाल उपस्थित रहे।