पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरोजगारों के साथ धरना दिया नेताओं ने

बेरोजगारों के साथ धरना दिया नेताओं ने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | स्थानीयभर्ती की मांग को लेकर शिक्षित बेरोजगार संघ द्वारा बालको प्रबंधन के खिलाफ पिछले एक माह से आंदोलन चलाया जा रहा है। मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। स्टेट बैंक के समीप इस धरना में 6 श्रमिक संगठन के पदाधिकारी समेत भाजपा नेता सांसद पुत्र विकास महतो भी समर्थन देने के लिए उपस्थित थे।

पूर्व में धरना शाम 4.30 से 6.30 बजे तक निर्धारित किया गया था। लेकिन सुबह से ही धरना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में बेरोजगार युवकों के परिजन भी शामिल हुए। श्रमिक नेताओं में प्रमुख रूप से योगेश बनाफर, रामाधार चंद्रा, एचएल सहिस, एमएल रजक, राजेन्द्र मिश्रा, माधव जायसवाल समेत अन्य यूनियनों के भी पदाधिकारी उपस्थित थे। अपने संबोधन में सभी ने कहा है कि बालको प्रबंधन स्थानीय बेरोजगारों को भर्ती में प्राथमिकता दे। अन्यथा वे भी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे। इंटकनेताओं की बेरोजगारों ने निंदा की : चरणबद्धआंदोलन के लिए बेरोजगार युवकों द्वारा लगातार समर्थन जुटाया जा रहा है। इस दरमियान 6 श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उनके लिखित समर्थन संबंधित ज्ञापन में हस्ताक्षर भी किया। साथ ही वे धरना में भी शामिल हुए। लेकिन इंटक के द्वारा शुरू से ही हस्ताक्षर से मना करने के साथ ही धरना प्रदर्शन से भी दूरी बनाए रखा।

इसके चलते बेरोजगार संघ ने इंटक नेताओं की कार्यशैली की जमकर निंदा की है।

श्रमिक संघ की बैठक ली प्रबंधन ने

मंगलवारको बेरोजगार संघ द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन को देखते हुए बालको प्रबंधन ने बुधवार को सभी श्रमिक संगठनों की बैठक ली। कम्प्रेसिव बिल्डिंग में आयोजित बैठक में एचआर हेड कुमुद कुमार समेत अन्य आला अफसर उपस्थित थे। बैठक में भर्ती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

धरना प्रदर्शन में शामिल श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी।