पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाल समाज का स्नेह मिलन समारोह सर्वमंगला मंदिर उद्यान में आयोजित

पाल समाज का स्नेह मिलन समारोह सर्वमंगला मंदिर उद्यान में आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | अखिलभारतीय पाल (क्षत्रीय) महासभा की कोरबा जिला इकाई द्वारा वार्षिक स्नेह सम्मेलन पारिवारिक मिलन का आयोजन विगत दिवस किया गया। मां सर्वमंगला मंदिर के निकट स्थित सर्वमंगला उद्यान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल, सुधीर जैन एवं सुरेश अग्रवाल ने किया। अतिथियों का स्वागत समाज के जिलाध्यक्ष डी एन राय पाल, राष्ट्रीय सचिव रमेश पाल, जगलाल पाल, भैयालाल पाल, राजनाथ पाल, रामहरख पाल, आर एस पाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।