पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण 15 को

10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण 15 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | माध्यमिकशिक्षा मंडल द्वारा संचालित 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण 15 फरवरी को किया जाएगा। जिला शिक्षा विभाग का एक दल गुरुवार को सामग्री लेने के लिए रायपुर रवाना होगा। सामग्री का वितरण टीपी नगर स्थित समन्वय केन्द्र साडा कन्या उमावि से किया जाएगा। मंडल सचिव ने आदेश जारी कर कहा है कि वितरण के बाद जिन केन्द्रों द्वारा प्रश्न पत्रों की कमी की सूचना दी जाएगी उन केन्द्रों के लिए समन्वय कक्ष से निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर आफिसर के द्वारा पूर्ति की जाएगी।

साथ ही उन्होंने कहा है कि पार्टी आफिसर यह तय कर ले कि उनके जिले की सभी प्रश्न पत्रों की कमी पूरी कर ली गई है। यदि अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती गई तो उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

------