- Hindi News
- देसी, विदेशी आबकारी की दुकानों के लिए आवेदन प्रकोष्ठ का गठन
देसी, विदेशी आबकारी की दुकानों के लिए आवेदन प्रकोष्ठ का गठन
कोरबा | वित्तीयवर्ष 2015-16 के लिए देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, समूहों के लिए आनलाइन आवेदन की तिथि 11 से 25 फरवरी तक निर्धारित की गई है। जिला आबकारी अधिकारी ने आवेदकों को आन लाइन आवेदन भरने में आने वाली परेशानियों का समाधान करने अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी देने के लिए जिला स्तर पर कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी में आवेदन प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। जिसके प्रभारी आबकारी अधिकारी एलके गायकवाड़ उपनिरीक्षक नितिन कुमार खंडूजा को बनाया गया है।