पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीपका में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ठोकर, दूसरे वाहन के चालक की मौत

दीपका में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ठोकर, दूसरे वाहन के चालक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | दीपकामें एक तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से दूसरे वाहन के चालक की मौत हो गई। नागपुर निवासी आशीष वर्मा (21) पिता राकेश कुमार ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेएल 5904 का चालक था। मंगलवार की रात वह ट्रक में सामान लेकर हरदीबाजार जा रहा था। रात लगभग 8.30 बजे वह दीपका के एक ढाबे के पास खाना खाने रूका था। इसी दौरान गेवरा खदान से विजय नगर जा रही ट्रक क्रमांक सीजी 12 एस 1865 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे चपेट में ले लिया। इससे आशिष की मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया।

-----