- Hindi News
- कलेक्टर ने किया खरमोरा स्थित माॅडल स्कूल का निरीक्षण
कलेक्टर ने किया खरमोरा स्थित माॅडल स्कूल का निरीक्षण
जिलामुख्यालय के खरमोरा स्थित माडल स्कूल का निरीक्षण कलेक्टर रीना बाबा कंगाले ने किया। नए सत्र से माडल स्कूल में कक्षाएं शुरू करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक तथा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के परियोजना अधिकारी श्री जायसवाल को दिए। कलेक्टर ने माडल स्कूल के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता आदि के संबंध में दिशा निर्देश लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को दिए। उन्होंने माडल स्कूल पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के ईई को कहा। उन्होंने सभी कक्षाओं में फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि माडल स्कूल में बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस दौरान शिक्षा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
स्कूल का निरीक्षण करती कलेक्टर।