पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह गरज चमक के साथ हुई बारिश, दिनभर छाई रही बदली

सुबह गरज-चमक के साथ हुई बारिश, दिनभर छाई रही बदली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारको मौसम का मिजाज सुबह से लेकर शाम तक बनता बिगड़ता रहा। सूर्य की किरणें समय पर दिखीं, पर कुछ ही देर बाद बादलों के प्रभाव में सूर्य का प्रभाव दब गया। आसमान में छाए काले बादलों की वजह से अच्छी बारिश होने का संकेत दिखा, पर कुछ देर तक बूंदाबांदी होने के बाद मौसम फिर बदल गया। रात में भी कुछ स्थानों पर इसी तरह की बारिश हुई थी।

नगर में मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से सामान्य नहीं है। कभी धूप तो कभीं छांव की स्थिति बनी हुई है। कहीं-कहीं तो हल्की बारिश होने से हवाओं के चलते कभी ठंड तो कभी गर्मी का भी अहसास होता रहा। जबकि सुबह 8 बजने के साथ ही अचानक हुए बदलाव से आसमान में काली घटाएं छाने लगी। आधे घंटे बाद हवाओं के साथ छीटें पड़ने लगीं। सुबह 9 बजे तक बारिश हुई, इसके बाद आसमान साफ होने लगा, उसके बाद से बादलों की लुकाछिपी पूरे दिन बनी रही।

दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा। जबकि बीती रात का तापमान 14 िडग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में तीन दिशाओं से हवा रही है। इसलिए हर घंटे मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

इन दिशाओं से रही हवा

दक्षिण-पूर्वसे रही हवा अपने साथ बंगाल की खाड़ी से बादल ला रही है। उत्तर भारत से आने वाली हवा ठंडी है, इसलिए सुबह हल्की ठंड भी लग रही है। दोपहर में उत्तर-पश्चिम के रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली सूखी हवा भी रही है।

ऐसा रहेगा मौसम

लालपुरमौसम केंद्र के निदेशक एमएल साहू के अनुसार दिशाओं से आने वाली हवाओं के रूख से ऐसा हो रहा है। फरवरी में ऐसा होता है। यह स्थिति एक-दो दिन रहेगी। अगले 3-4 दिन में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

आसमान में छाई बदली।