- Hindi News
- स्टेट बैंक की एमपी नगर शाखा में लगी आग, एसी, कम्प्यूटर, फैन जलकर राख
स्टेट बैंक की एमपी नगर शाखा में लगी आग, एसी, कम्प्यूटर, फैन जलकर राख
घंटाघरस्थित भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया के एमपीनगर शाखा में गुरुवार की तड़के आग लग गई। सूचना मिलने पर आग पर नियंत्रण तो कर लिया गया, किन्तु बैंक को होने वाले नुकसान से नहीं बचाया जा सका। कम्प्यूटर, एसी, टेबल, चेयर, फैन, फाल सीलिंग, वायरिंग सहित अन्य सामान पूरी तरह जल गए। प्रबंधन ने लगभग 20 से 25 लाख रुपए का नुकसान होना बताया है। आग कैसे लगी और कितने का नुकसान हुआ है इसकी वास्तविक स्थिति हालांकि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा एमपीनगर के घंटाघर में संचालित है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि आगजनी की घटना गुरुवार की तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच घटी। जिसकी जानकारी एक कस्टमर ने बैंक के प्रबंधक को दी, जो एटीएम में राशि आहरित करने पहुंचा था। सूचना मिलने पर मौके पर बैंक के प्रबंधक कृष्णा भगत अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचकर अग्निशामक दल को बुलाया। मौके पर पहुंचे 2 अग्निशामक दल के कर्मचारियों ने 15 से 20 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। जिसके बाद अंदर जाकर देखा गया तो 5 एसी, 4 टेबल, 10 चेयर, 6 कम्प्यूटर सेट, 2 टेबल फैन, 6 सीलिंग फैन, कनेक्शन के लिए बिछी वायरिंग सहित छत की फाल सीलिंग जल गए थे। आग लगने की इस घटना में प्रारंभिक तौर पर 20 से 25 लाख रुपए के नुकसान की संभावना बैंक प्रबंधन ने जाहिर की है। आग कैसे लगी इस संबंध में प्रबंधन का कहना है कि शार्ट सर्किट ही वजह हो सकती है, लेकिन सही जानकारी जांच के बाद ही पता चल सकेगी।
कल भी बंद रहने की संभावना
बैंकप्रबंधक भगत ने बताया कि पुलिस ने जांच के लिए ताला लगा दिया है। उनकी जांच पूरी होने के बाद ही काम शुरू कर सकते हैं। फिलहाल गुरुवार को रात तक पुलिस सहित विभागीय जांच चलेगी। इससे नहीं लगता कि हम शुक्रवार को सेवा दे पाएंगे। प्रयास होगा कि हम जल्द से जल्द सुविधा बहाल कर लें।
कोरबैंकिंग सुविधा में हुआ नुकसान
संबंधितबैंक के खातेधारकों को अपने खाते में राशि जमा करने के लिए एसबीआई के एसईसीएस सेंट्रल वर्कशाप शाखा में व्यवस्था दी गई। चेक क्लीयरेंस तो नहीं हो सका लेकिन राशि जमा करने वालों को अपने ही खाते में राशि जमा करने के लिए 50 से 100 रुपए तक की सुविधा शुल्क बैंक के खाते में जमा करना पड़ा।
20 से 25 लाख का लेन देन हुआ प्रभावित
एसबीआईकी इस शाखा में रविवार की बजाय बुधवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है। अवकाश के दूसरे दिन गुरुवार को बड़ी संख्या में खाताधारक लेन देन के लिए पहुंचे। आगजनी के कारण बैंक में कामकाज नहीं हुआ। वहां जांच के लिए पुलिस ने सील कर दिया था। जिसके कारण खाताधारकों को जहां अन्य बैंक में लेन देन करना पड़ा। वहीं बैंक से रोज होने वाला 20-25 लाख का लेनदेन नहीं हो सका।
एटीएम भी हुई प्रभावित
बैंकके बगल में ही कैड डिपाजिट करने सहित राशि आहरित करने के लिए 4 सेट एटीएम के लगाए गए हैं। आगजनी के कारण तकनीकी प्राब्लम की वजह से सभी एटीएम भी बंद हो गई है। जिसके कारण एटीएम कार्ड धारक भी परेशान हुए।
...तोकम होता नुकसान
नगरक्षेत्र के सभी एटीएम की सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती रहती है। बैंक में जब आग लगी उस समय एटीएम की सुरक्षा में लगा गार्ड नहीं था। अगर वह अपनी ड्यूटी पर होता तो शायद समय पर इसकी जानकारी बैंक प्रबंधन को लग जाती और अग्निशमन दल भी पहुंच जाता। इससे नुकसान कम हो सकता था।
जांचकर रहे हंै
^घंटाघर िस्थत एसबीआई शाखा में आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच िस्थति का जाएजा लिया गया। दमकल के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है। क्या नुकसान हुआ बैंक स्टाफ से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा। बैंक में आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट हो सकता है। जांच कर रहे हैं। रफीकखान,चौकी प्रभारी रामपुर
भारतीय स्टेट बैंक की एमपी नगर शाखा जहां आग लगी।
घटना के बाद पहुंचे उपभोक्ता।