- Hindi News
- पांचों जनपद में अध्यक्ष उपाध्यक्षों का चुनाव आज
पांचों जनपद में अध्यक्ष उपाध्यक्षों का चुनाव आज
जिलेके पांचों जनपदों में 13 फरवरी को अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके लिए कार्यक्रम की घोषणा करते हुए रिटर्निंग आफिसर की नियुक्ति कर दी गई है। भाजपा कांग्रेस ने दोनों ही पदों पर प्रत्याशी उतारने के लिए तैयारी कर ली है। पाली पोड़ी उपरोड़ा जनपद में गोंगपा के प्रत्याशी ही मैदान में होंगे। इसके लिए सदस्यों को पहले से ही भूमिगत कर दिया गया है। प्रक्रिया शुरू होने के ठीक पहले सदस्य आएंगे।
जनपद पंचायत कोरबा करतला, रामपुर विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। इस वजह से भाजपा ने पहले से ही जनपद सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए रणनीति बना ली थी। कांग्रेस भी पीछे नहीं है। यहां विधायक श्यामलाल कंवर पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
दोनों ही दलों ने अिधकृत प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। कटघोरा जनपद में भी वही स्थिति है। दोनों जिला पंचायत क्षेत्रों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियाें की हार के बाद विधायक लखनलाल देवांगन जनपद में कब्जा जमाने के लिए प्रयास में जुटे हुए हैं। पाली पोड़ी उपरोड़ा जनपद में कांग्रेस, भाजपा के साथ गोंगपा भी मैदान में उतरने की तैयारी कर चुकी है। कांग्रेस भाजपा यहां बराबरी की स्थिति में है। गोंगपा से जो भी पार्टी गठबंधन करेगी वह फायदे में रहेगी। सबसे अिधक मजबूत स्थिति में गोंगपा पोड़ी उपरोड़ा जनपद में है। भाजपा कांग्रेस में अनेक दावेदार हैं। अगर सहमति नहीं बनी तो दोनों ही दलों को नुकसान हो सकता है। कटघोरा में कांग्रेसी पहले से ही सक्रिय हो गए थे। इसका लाभ चुनाव में मिल सकता है। करतला ब्लाक में उपाध्यक्ष पद के लिए सबसे घमासान की स्थिति है। सबीना अली, लच्छीराम मन्नेवार के साथ मनोज झा भी दावेदारी कर रहे हैं। पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक में गोंगपा की कमान जिला पंचायत सदस्य राय सिंह मरकाम के साथ निर्मल मरकाम संभाले हुए हैं। पाली पोड़ी उपरोड़ा में भी उपाध्यक्ष के लिए घमासान की स्थिति है।
करतला जनपद पर सबकी निगाहें, पुलिस रहेगी चौकस
जनपदपंचायत करतला पर सबकी निगाहें हैं। यहां पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली की प|ी सबीना अली जनपद उपाध्यक्ष के लिए मैदान में होंगी। अध्यक्ष पद के लिए धनेश्वरी कंवर, भाजपा के भुवन कंवर का नाम सामने आया है। भाजपा से जनपद उपाध्यक्ष के लिए मनोज झा दावेदार हैं। सबसे मजबूत स्थिति में रज्जाक अली के समर्थक हैं। 24 जनपदों में 20 से अिधक सदस्य उनके समर्थक या करीबी माने जाते हैं। इसी वजह से दोनों ही दल उनसे संपर्क बढ़ाने में जुटे हुए हैं।
निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी सुबह 10.30 से 11 बजे
नामांकन पत्र जमा सुबह 11 से 12 बजे
नामांकन पत्र की जांच दोपहर 12 बजे से 12.15 बजे
नामांकन पत्र की वापसी 12.15 से 1.15 बजे
मतदान 1.15 से 1.45
मतगणना 1.45 से 2.45
जनपदउपाध्यक्ष चुनाव कार्यक्रम
नामांकनकी बिक्री जमा 2.30 से 3.30 बजे
नामांकन पत्रों की जांच 3.30 से 3.45
नामांकन वापसी 3.45 से 4.45
मतदान 4.45 से 5.15
मतगणना शाम 5.15 से 6 बजे तक
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव