लोगों की जानी समस्याएं
कोरबा | महापौररेणु अग्रवाल ने निगम क्षेत्र के वार्ड क्र. 60 से 67 तक बांकीमोंगरा का भ्रमण किया और यहां की समस्या जानी। उन्होंने नगर निगम और एसईसीएल के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ठोस प्रयास करने कहा। उन्होंने वार्डों में भ्रमण कर खुद पाया कि लोंगो को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की कमी बनी हुई है। स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षा के मामले में भी यहां संसाधनों का अभाव कायम है इसके चलते इस क्षेत्र में निवासरत लोंगो को दिक्कतों से जुझना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इन वार्डाें में मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण परेशान होना पड़ रहा है। इस ओर नगर निगम एसईसीएल प्रबंधन गंभीर नहीं है। जिन अधिकारियों को नागरिक सुविधा की जिम्मेदारी दी गई है वे उदासीन है, इसलिए समस्याएं अपनी जगह पर कायम है। महापौर ने स्थिति पर गहरी नाराजगी जताने के साथ मौके से ही नगर निगम के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की।