पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूथ महिला विंग को दिलाई शपथ

यूथ महिला विंग को दिलाई शपथ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | सरदारवल्लभ भाई पटेल संस्थान, तुलसीनगर में कूर्मि क्षत्रिय कल्याण समिति ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। शपथ ग्रहण समारोह में नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर समाज से चुने गए पार्षदों का सम्मान भी समिति की ओर से किया गया। महिला प्रकोष्ठ युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह पूजा से शुरू हुआ। एनटीपीसी से आए सनत परगनिहा की टीम ने इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ किया। महिला प्रकोष्ठ युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को संरक्षक एसपी सिंह ने पथ दिलाया। कार्यक्रम की अतिथि महापौर रेणु अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर छत्रपति शिवाजी, सरदार पटेल, डॉ.खूबचंद बघेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी। रेणु अग्रवाल, देवी बाई राजवाड़े, मंगल बुधिया का सम्मान श्रीफल शाल से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरके सिंह ने की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रामजी सिंह, मंगल बुधिया, प्रेमा चंद्रा, संजय कुर्मवंशी, संरक्षकगण एसपी सिंह, मदनमोहन राजवाड़े, डॉ.बीपी सिन्हा का स्वागत भी समिति के पदाधिकारियों ने की।