- Hindi News
- विश्व हिन्दू परिषद ने मनाया स्वर्ण जयंती वर्ष
विश्व हिन्दू परिषद ने मनाया स्वर्ण जयंती वर्ष
विश्वहिंदू परिषद ने अपनी स्वर्ण जयंती वर्ष सोमवार को मनाया। जयंती वर्ष पर हिंदू महासम्मेलन का आयोजन रविवार को घंटाघर में हुआ। जिसमें हिंदू संस्कृति को मानने वाले विभिन्न समुदाय के 24 समाज प्रमुखों को श्रीफल, शाल भेंटकर सम्मानित किया गया।
विहिप के माध्यम से प्रत्येक समाज को संदेश देने की योजना अनुसार विभिन्न समाज प्रमुख जैसे-धोबी, सारथी, निषाद, सिक्ख, जैन, बंग, मलयालम, पनिका, कश्यप, सूर्यवंशी, ब्राह्मण, स्वर्णकार, सतनामी समाज सहित आस्था जागरण समिति के प्रमुखों को एक मंच पर लाकर सम्मानित किया गया। प्रांत के सहमंत्री विभूति भूषण पाण्डेय ने विहिप की प्रस्तावना हिंदू सम्मेलन पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता अमरीश ने कहा कि धीरे दीरे हिंदुओं की संख्या घटती जा रही है, हमें डर है कि देश फिर से बंट जाए। क्योंकि जहां जहां हिंदू घटा है, देश बंटा है। ऐसा नहीं कि हम हिंदू कम हैं, हम देखते हैं कि कुंभ में हिंदू दिखता है, वैष्णव दरबार, बालाजी में दिखता है। पर जब हम अपने गांव, शहर में और गली में जाते हैं तो फिर से वह हिंदुत्व को बूल कर अपनी जाति का नेतृत्व करने लगता है। तब हमें हिंदू संख्या कम लगने लगती है। जाति पांति भेदभाव को छोड़कर मात्र हिंदू बनकर रहेंगे तभी भारत माता को परम वैभव की शिखर पर पहुंचाया जा सकता है। प्रांतीय अध्यक्ष रमेश मोदी सहित ब्रह्मकुमारी वीके कुसुम, उमा बंसल ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विधायक लखनलाल देवांगन, एलएन कड़वे, शुक्ला, अशोक मोदी उपस्थित थे।