पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच टीमों को मिला स्वर्ण पदक

पांच टीमों को मिला स्वर्ण पदक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालकोप्रबंधन ने कर्मचारियों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करने और कार्यस्थल पर आने वाली विभिन्न समस्याओं के वैज्ञानिक हल के लिए क्वालिटी सर्कल, काइजेन और फोकस्ड इम्पू्रवमेंट प्रोजेक्ट्स (एफआईपी) योजनाएं क्रियान्वित की हैं। इनके अंतर्गत एक 6वां आंतरिक सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें 42 क्वालिटी सर्कल टीमों, 34 काइजेन टीमों तथा 6 एफआईपी के लगभग 350 सदस्यों ने भागीदारी की। क्वालिटी सर्कल के अंतर्गत पांच टीमों ने स्वर्ण, पांच ने रजत और पांच टीमों ने कांस्य पदक जीते। काइजेन के अंतर्गत तीन को स्वर्ण, तीन को रजत और एक टीम को कांस्य पदक मिला। एफआईपी के अंतर्गत एक टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

क्वालिटी सर्कल के अंतर्गत फाउंड्री की चैतन्य, बालको अस्पताल की सुपर हेल्प लाइन, पॉट रूम सर्विसेज की प्रयोग, पॉट रूम मेंटेनेंस की नियंत्रण और बेक ओवन की नई टीम को स्वर्ण पदक मिले। पॉट रूम एफटीपी की उत्साह, जीएपी की गो ग्रीन और रॉडिंग की पॉसिबलर्स टीम ने काइजेन के अंतर्गत स्वर्ण पदक जीते। एफआईपी के अंतर्गत सीपीपी-2 की ऑपरेशन टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वेदांत समूह के मानव संसाधन (एल्यूमिनियम एवं ऊर्जा व्यवसाय) प्रमुख डॉ. राजीव नयन, बालको के मुख्य प्रचालन अधिकारी अविनाश चंद राय, एल्यूमिनियम व्यवसाय प्रमुख दीपक प्रसाद, मानव संसाधन प्रमुख कुमुद कुमार, सीपीपी-2 प्रमुख राजेंद्र धनचोलिया पॉट रूम प्रमुख राजेश िसंह उपस्थिति में टीमों को पुरस्कार दिए गए। बिजनेस एक्सीलेंस प्रमुख संदीप अग्रवाल ने क्वालिटी सर्कल पर आधारित रिपोर्ट की प्रस्तुति दी।

विजेता टीमों को पुरस्कृत करते अिधकारी।