पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा उर्जा से बनता है शक्ति प्रवाह पुंज

युवा उर्जा से बनता है शक्ति प्रवाह पुंज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | शांतिकुंजप्रतिनिधि डीआर चौहान देवेन्द्र साहू की उपस्थिति में गायत्री शक्ति पीठ में युवा स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें जिले के पांचों ब्लाक से 100 से भी अधिक युवाओं ने भाग लिया। नवम्बर में आयोजित युवा चेतना शिविर में डॉ. प्रणव पण्डया के सानिध्य में एकत्रित 5436 युवाओं ने संकल्प लिया था, उन संकल्पों को आगे पोषित कर पूर्ण करने की दिशा में यह आयोजन किया जा रहा है। चौहान ने बताया कि 18 बिन्दुओं पर लिए गए संकल्प राम स्मृति उपवन निर्माण, हरित सरोवर, नारी जागरण, युवा मण्डलों का गठन, आदर्श ग्राम की तैयारी, बाल संस्कार स्कूल, पौधरोपण, राम लखन जोड़ी, समयदान, व्यसन मुक्ति कार्यक्रम, जागरुकता रैली, व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण, कन्या कौशल शिविर, स्वच्छता अभियान आदि कैसे कार्यान्वित किए जाएं। इसे कैसे आगे बढ़ाया जाएगा इस विषय पर विस्तार से चर्चा कर निर्देश दिया गया।

कार्यशाला में उपस्थित गायत्री परिवार के सदस्य।