पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महासंघ ने ईडी को बताई परेशानी

महासंघ ने ईडी को बताई परेशानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़बिजली कर्मचारी महासंघ ने विद्युत वितरण विभाग के कार्यपालन निदेशक एचआर नरवरे से मुलाकात कर उनको बिजली बिल वसूली में विभाग के कर्मचारियों को रही परेशानी उपभोक्ताओं के समस्याओं को लेकर अवगत कराया और व्यवस्था में सुधार की मांग की।

विद्युत वितरण विभाग के कार्यपालन निदेशक एचआर नरवरे बिलासपुर वितरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पीके अग्रवाल सोमवार को कोरबा प्रवास पर रहे यहां उन्होने विभागीय अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य विजली कर्मचारी महासंघ ने सीएसईबी कोरबा पूर्व के वीआईपी गेस्ट हाउस में उनसे मुलाकात की और बिजली बिल के वसूली के दौरान लाइन मेन अन्य कर्मचारियों को होने वाली परेशानियों को लेकर अवगत कराया। ईडी को बताया गया कि कार्रवाई के दौरान किस तरह से छोटे कर्मचारियों को अक्सर विरोध का सामना करना पड़ता है। इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। इसे लेकर ईडी आवश्यक निर्देश देने की बात कही है। बिजली कर्मचारी महासंघ के महामंत्री राधेश्याम जायसवाल ने बताया कि अनाप शनाप बिलिंग को लेकर उपभोक्ताआंे को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर गौर करते हुए इसमें आवश्यक सुधार किया जाना चाहिए। ईडी नरवरे ने इंसे गंभीरता से लेकर आवश्क कार्रवाई का आश्वासन दिया है। चर्चा के दौरान महामंत्री आरएस जायसवाल के अलावा शमीम खान,केएन पटेल, एसके बंजारा, नवरतन बरेठ, नरेंद्र सिंह, एसके चौबे, चौहान अन्य उपस्थित रहे।

कार्यपालन निदेशक नरवरे को समस्याएं बताते संघ के पदाधिकारी।