- Hindi News
- कोरबा कम्प्यूटर कालेज में जूनियर छात्रों ने दी सीनियर्स को विदाई
कोरबा कम्प्यूटर कालेज में जूनियर छात्रों ने दी सीनियर्स को विदाई
कोरबा| कोरबाकम्प्यूटर महाविद्यालय के बीसीए, बीकाम, बीबीए प्रथम वर्ष तथा बीसीए द्वितीय के छात्रों ने बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की विदाई सम्मान पूर्वक दी। जैन भवन में आयोजित समारोह में शिक्षण समिति के चेयरमेन राजेश अग्रवाल ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीसीए द्वितीय के छात्र मनोहर, पोलुस ग्रुप स्वेता, अंजु ग्रुप के द्वारा डांस प्रस्तुत किया गया। आकाश सिंह चैहान ने सीनियर छात्रों के लिए गीत गाया। अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए बैलुन गेम, वाटर स्ट्रो गेम आयोजित की गई।