- Hindi News
- रायपुर से 32 सदस्यीय टीम अध्ययन दल पहुंचा गौमुखी सेवाधाम देवपहरी
रायपुर से 32 सदस्यीय टीम अध्ययन दल पहुंचा गौमुखी सेवाधाम देवपहरी
कोरबा | देवपहरीस्थित गौमुखी सेवाधाम के सर्वांगीण ग्रामीण विकास पर चल रहे कार्यों का अध्ययन करने के लिए रायपुर से 32 सदस्यीय दल पहुंचा। 12 महिला सदस्य इसमें शामिल है। रायपुर निवासी विनोद गनौदवाले के नेतृत्व में आए इस दल ने अस्पताल आवासीय विद्यालय, मंदिर, कृषि, वानिकी, पशुपालन के प्रदर्शन इकाई स्थापित की है। जाताडांड पंचायत पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधी चर्चा की। सरपंच अमृतलाल राठिया ग्रामीणों ने जानकारी दी।