- Hindi News
- विनय कुमार बने डायरेक्टर पर्सनल, दिल्ली में हुअा साक्षात्कार
विनय कुमार बने डायरेक्टर पर्सनल, दिल्ली में हुअा साक्षात्कार
कोरबा | एसईसीएलदीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक विनय कुमार मिश्रा का प्रमोशन हुआ है। वे अब डब्ल्यूसीएल के डायरेक्टर पर्सनल बनाए गए हैं। इसके लिए उनका साक्षात्कार दिल्ली में हाल ही मेें हुआ था। उनके प्रमोशन की खबर मिलने पर क्षेत्र के श्रमिक प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता तनवीर अहमद, इंटक नेता जगराम राठौर, संजीव शर्मा, घनश्याम तिवारी, आरएस साहू, पोषक दास महंत, आरपी पाण्डेय, रामरतन राठौर ने बधाई दी है।