पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर ने किया आदर्श एकलव्य आवासीय स्कूल भवन का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया आदर्श एकलव्य आवासीय स्कूल भवन का निरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | कलेक्टररीना कंगाले ने आज छुरीकला में 11 करोड़ 61 लाख 20 हजार की लागत से निर्मित आदर्श एकलव्य आवासीय स्कूल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल परिसर में अध्ययन कार्य प्रारंभ करने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत दुबे को निर्देशित किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल भवन, कन्या छात्रावास भवन, बालक छात्रावास भवन, भोजनालय कक्ष, शिक्षक आवासगृह, कर्मचारी आवास गृह तथा प्राचार्य आवासगृह भवनों को देखा।