- Hindi News
- पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी का आरोप, पुलिस चौकी में सुलझा मामला
पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी का आरोप, पुलिस चौकी में सुलझा मामला
कोरबा | गुरुवारकी दोपहर मानिकपुर चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला मासूम बच्चे को गोद में लिए एसपी कार्यालय पहुंची। यहां उसने आरोप लगाया कि जिस लड़के के साथ उसने प्रेम विवाह किया था। वह पहली प|ी के रहते दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। महिला भी शिकायत लेकर उस दिन पहुंची जब युवक की बारात निकलने वाली थी। इस शिकायत के बाद अपनी बारात ले जाने की तैयारी कर रहा युवक भी चौकी पहुंच गया। यहां दाेनो पक्षों के बीच समझौता हो गया। पुिलस के अनुसार महिला ने शिकायत वापस ले ली है।
---------------------