पाली में महोत्सव का आयोजन 16 17 को
कोरबा | जिलेमें पाली महोत्सव समारोह का आयोजन हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान पाली में किया जाएगा। उदघाटन 16 फरवरी को शाम 4 बजे जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं सांसद डा. बंशीलाल महतो, विधायक रामदयाल उइके, अध्यक्ष नगर पंचायत पाली संजू अजय जायसवाल के विशिष्ट आतिथ्य में होगा। सांस्कृतिक संध्या में 4.30 बजे कत्थक नृत्य (डा.पापिया चतुर्वेदी), 4.50 बजे तबलावादन (मोरध्वज वैष्णव), 5.20 बजे सुआ नृत्य (सिल्ली-पाली), 5.35 बजे पंथी नृत्य (बेंदरकोना), 5.50 बजे हिन्दी भजन (मॅा भगवती जागरण मंडल), 6.50 बजे सुगम संगीत (जाकिर हुसैन) रात 8.30 बजे कवि सम्मेलन (डा.सुरेंद्र दुबे) का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 17 फरवरी को शाम 4.30 बजे भजन 5.30 बजे देवार गीत (बालको), 6 बजे कर्मा नृत्य (केराकछार), 6.15 बजे महुआ फूल, 7.30 बजे सुगम संगीत (मो.अनीस) और रात्रि 9 बजे जसगीत (दिलीप षड़ंगी) का आयोजन किया जाएगा। समापन समारोह 17 फरवरी को शाम 4 बजे सांसद डा. बंशीलाल महतो के मुख्य आतिथ्य विधायक रामदयाल उइके के आतिथ्य में होगा।