पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट में घुसकर शराब गांजा की चोरी

कोर्ट में घुसकर शराब-गांजा की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार की रात पीछे ग्रील का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने मालखाना खोलकर दारू-गांजा की चोरी कर ली। उनके माल समेटने के दौरान हुई आवाज से सुरक्षा में लगे गार्ड जाग गए। उन्हें देखकर चोर झािड़यों में माल छिपाकर भाग निकले। सुबह खोजबीन करते हुए पुलिस ने चोरी की गई माल बरामद कर लिया।

जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए न्यायालय के चौकीदार के अलावा बटालियन के गार्ड की तैनाती की गई है। रात के समय रोटेशन में जवान परिसर की सुरक्षा व्यवस्था संभालते हैं। लेकिन शुक्रवार की देर रात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए इस सुरक्षा व्यवस्था को भेदकर न्यायालय के मालखाने में चोरी की। चोर न्यायालय के पिछले भाग में मुलजिम को लाने वाले ग्रील (दरवाजे) का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे। जहां मुलजिम कक्ष के समीप स्थित मालखानाें में दूसरे नंबर के कक्ष का ताला तोड़कर उन्होंने अंदर से माल पार किया। चोर चोरी किए गए माल को बाहर ले जाकर समेटने में लगे हुए थे। इसी दौरान तड़के करीब 4 बजे सुरक्षा गार्डों को पीछे परिसर की ओर से कुछ आवाज सुनाई दी। गार्ड आवाज लगाते हुए पीछे की ओर दौड़े। उन्हें देखकर चोर भाग निकले। शेषपेज 14

चौकीदारबंशीलाल ने इसकी सूचना न्यायालय के अधिकारियों को दी। न्यायालय के मालखाने में चोरी होने की सूचना से न्यायालय पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सुबह होते ही डीजे आरके अग्रवाल, एडीजे सीके अजगल्ले, सीजेएम अनीश दुबे समेत एडिशनल एसपी डा. लाल उमेंद सिंह, सीएसपी कीर्तन राठौर, सिटी कोतवाली टीआई यदुमणी सिदार, सीआईटी प्रभारी अश्वनी राठौर वहां पहुंचे। रामपुर चौकी प्रभारी रफीक खान भी स्टाफ समेत मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ निशान को देखकर वह न्यायालय परिसर के दीवार के समीप झाड़ियों की ओर पहुंचे। जहां चोरी हुए सामान मौजूद थे। इनमें 3 बोरी में साढ़े 21 किलो गांजा, 4.5 लीटर देशी शराब कुछ पार्टस था। इससे प्रभारी समेत पूरे चौकी के स्टाफ ने राहत की सांस ली। पुलिस ने माल को बरामद कर लिया। इस मामले में रामपुर चौकी में मालखाना नाजिर प्रमोद कुमार पांडेय की रिपोर्ट पर धारा 457, 380 (चोरी) लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का जुर्म दर्ज कर जांच की जा रही है।

बाक्स

चौकी के सामने दुस्साहस

जिला न्यायालय परिसर रामपुर चौकी के ठीक सामने स्थित है। इसके अलावा आसपास कलेक्टोरेट,