पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशीली किसमिस खिला उठाईगीरी

नशीली किसमिस खिला उठाईगीरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विशाखापट्‌नम में गलतफहमी की वजह से बिहार जाने के लिए लिंक एक्सप्रेस में सवार हुआ एक वृद्ध जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसे नशीली किसमिस खिलाकर 13 हजार की उठाईगीरी की गई।

बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला बंका शाह (70) किसी कार्य से विशाखापट्नम गया था। शुक्रवार को वह बिहार वापसी के लिए विशाखापट्नम स्टेशन पहुंचा। जहां गलतफहमी हो जाने से वह कोरबा आने वाली लिंक एक्सप्रेस में सवार हो गया। रास्ते में उसे गलत ट्रेन में सवार होने का पता चला। साथ में बैठे लोगों ने उसे रायपुर या बिलासपुर पहुंचने पर बिहार के लिए सीधी ट्रेन मिलने की बात कही। इसी दौरान बाजू में बैठे एक युवक ने उसे किसमिस खाने को दिया। बंका शाह ने किसमिस खा लिया। इसके कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। शनिवार की सुबह 11 बजे जब लिंक एक्सप्रेस कोरबा स्टेशन पहुंची तो वह ट्रेन में बेहोश पड़ा था। रेलवे स्टाफ ने इसकी जानकारी आरपीएफ चौकी में दी। आरपीएफ ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया गया। कुछ घंटे बाद बंका शाह को होश आया। उसने अपने पास रखे 13 हजार रुपए पार होने की जानकारी दी। बंका शाह का बयान लेकर आरपीएफ ने विशाखापट्नम आरपीएफ को इसकी जानकारी दी है।

लिंकएक्सप्रेस में होती है जहरखुरानी : कोरबासे विशाखापट्नम के बीच चलने वाली लिंक एक्सप्रेस में अक्सर वापसी के दौरान जहरखुरानी की घटनाएं होती है। दरअसल विशाखापट्नम में सक्रिय गिरोह के लोग ट्रेन के जनरल बोगी में आम यात्री की तरह व्यवहार कर लोगों से नजदीकी बढ़ाते हैं। बातों ही बातों में उन्हें नशीला सामान खिलाकर अपना शिकार बनाते हैं। पूर्व में नशीली चाय, बिस्किट काजू खिलाकर कई यात्रियों काे शिकार बनाया जा चुका है। ज्यादा नशे की वजह से अधिकांश यात्री ट्रेन में बेहोश होने से कोरबा तक पहुंच जाते हैं।