पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुर में गोंड ब्राह्मण समाज का सम्मेलन 5अक्टूबर को

रायपुर में गोंड ब्राह्मण समाज का सम्मेलन 5अक्टूबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर में गोंड ब्राह्मण समाज का सम्मेलन 5अक्टूबर को

कोरबा. गोंडब्राह्मण समाज रायपुर द्वारा युवक युवती, परित्याग, विधवा विधुर, विकलांग, सभी राजस्थानी ब्राह्मण घटकों का परिचय सम्मेलन 5 अक्टूबर को श्याम मंदिर भवन, समता कलोनी रायपुर में आयोजित है। संस्था के समाज के उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, संगठन मंत्री प्रहलाद मिश्र, कार्यक्रम िनदेशक श्रीकांत शर्मा, कार्यकािरणी सदस्य संजय शर्मा ने शनिवार को दुरपा रोड स्थित परशुराम भवन में मारवाड़ी विकास समिति के अध्यक्ष नारायण थलिया, सदस्यों के साथ बैठक कर जानकारी दी। परिचय सम्मेलन एक दिवसीय है, परन्तु परिचायार्थियों की उपस्थिति अधिक हुई तो समय बढ़ाए जाने की जानकारी उन्होंने दी। सम्मेलन में चाय, नाश्ता, भोजन की व्यवस्था नि:शुल्क की गई है। आवास व्यवस्था स्वयं करनी होगी। सम्मेलन के फार्म परशुराम भवन दुरपा रोड में उपलब्ध हैं। सम्मेलन में भाग लेने वाले 20 सितंबर तक पंजीयन करा सकते हैं। मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति, कोरबा के सचिव सज्जन पुजारी ने राजस्थानी ब्राह्मणों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होने आग्रह किया है।

विश्वकर्माभंडारा 17 को

कोरबा. सर्वराजीपेटी ठेकेदार समिति के तत्वावधान में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन कुआंभट्‌ठा स्थित कार्यालय परिसर में 17 सितंबर को िकया गया है। समिति की ओर से पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के िलए भण्डारा की व्यवस्था की गई है। समिति के सचिव ने श्रद्धालुओं से दोपहर 1 से 5 बजे तक दर्शन के िलए शामिल होने आग्रह किया है।