सर्वदेव मंदिर परिसर में रोपे गए पौधे
कोरबा. पर्यावरणसंरक्षण के उद्देश्य से साडा कालोनी जमनीपाली स्थित सर्वदेव शिव मंदिर में विविध प्रजाति के पौधे रोपे गए। वहां उपस्थित नागिरकों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक जयसिंह अग्रवाल ने भी पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यावरण संकट खड़ा हो रहा है। इसके िलए अनेक कारण हैं। बड़ी संख्या में पौधों का रोपण करने से पर्यावरण को संतुलित करने में सहायता मिल सकती है। इस अवसर पर निगम सभापति संतोष राठौर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, पूर्व प्रदेश सचिव उषा तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, छत्रपाल कंवर, िवनोद अग्रवाल, दशरथ शर्मा, केके देशमुख, सुरेश अग्रवाल, रेखा त्रिपाठी, प्रेमलता मिश्रा उपस्थित थीं।
पौधा लगाते विधायक जयसिंह अग्रवाल अन्य