पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्गा उत्सव समिति के मनमोहन अध्यक्ष, अमित सचिव नियुक्त

दुर्गा उत्सव समिति के मनमोहन अध्यक्ष, अमित सचिव नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा. दुर्गापूजा एवं दशहरा उत्सव समिति रानी गेट, पुरानी बस्ती में लगातार 38वां वर्ष उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में क्षेत्र के लोगों की बैठक आहूत कर पदाधिकारियों का चयन किया गया।

सर्वसम्मति से आयोजन समिति के लिए मनमोहन चन्द्रा को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत, राजू महंत, सचिव अमित शर्मा, सह सचिव रामू सोनी, अजीत शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीकांत पोद्दार, उप कोषाध्यक्ष अमरनाथ साहू बनाए गए हैं। इसी तरह दशहरा उत्सव का प्रभारी ज्योति दास, सूरज दुबे, मनमीत सिंह, गोपू पाण्डे को बनाया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी तारकेश मिश्रा हुसैन खान होंगे। पूजा प्रभारी आलोक सिंह राजपूत, बंटी दीवान, राकेश मानिकपुरी, किशन राठौर, विशाल महंत, लाईट एवं साऊंड प्रभारी निर्मल दास, बाबूलाल चौहान, प्रवेश यादव, प्रसाद वितरण व्यवस्था प्रभारी राहुल राठौर, किशन राठौर, झांकी प्रभारी भुवनेश्वर राज, देवेन्द्र साहू, इमरान खान होंगे। दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव का लगातार 38वें वर्ष गौरवपूर्ण आयोजन समिति के संरक्षक कोरबा सांसद डॉ. बंशीलाल महतो, मुरित राम साहू, धरम निर्मले, गोपाल मोदी, पवन अग्रवाल, देवेन्द्र पाण्डेय, रामसिंह ठाकुर, केएन सिंह, अनिल पाण्डेय, संतोष राठौर, रमेश साहू की देखरेख में होगा। संयोजक मंडल में शामिल शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, श्रीमती ज्योति पाण्डेय, रमेश पोद्दार, मनीष शर्मा, नूतन सिंह ठाकुर, पुरूषोत्तम चन्द्रा, श्रीमती गीता महंत, राजू सोनी, सुरेश पटेल का मार्गदर्शन समिति को मिलता रहेगा। अध्यक्ष मनमोहन चन्द्रा ने बताया कि कोरबा जिले के ऐतिहासिक स्थल रानी गेट में नवरात्रि के 9 दिनों तक मां की अखण्ड ज्योत प्रज्जवलित कर गरबा-डांडिया का नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसी तरह पूरे 9 दिनों तक शाम को आरती पश्चात भोग-प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

मनमोहन चन्द्रा