स्कूलों में त्रैमासिक परीक्षा कल से
जिले के सभी स्कूलों में 15 सितंबर से त्रैमािसक परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए समय सािरणी तय कर सभी स्कूलों को निर्धारित तिथि दिनों में विषयवार परीक्षा लेने को कहा गया है। प्रश्न पत्र भी जिले से उन्हें दिया गया है। इस दाैरान 9वीं से 12वीं कक्षा की परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर ही समय-सारिणी तैयार किया गया है। इससे नीचे की कक्षाओं की परीक्षा स्कूल प्रबंधन द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार ली जाएगी। सभी स्कूलों को प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिया गया है। उत्तर पुस्तिका वे स्थानीय मद से व्यवस्था करेंगे। पहली बार जिला स्तर पर परीक्षा की तिथि एक साथ तय की गई है। इसी कार्यक्रम के तहत परीक्षा के विषय ही निर्धारित किए गए है।
स्कूलों में एक साथ होगी परीक्षा
^परीक्षाआयोजित करने के लिए सभी स्कूलों को समय सारिणी की जानकारी देकर प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दी गई है। इसका अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा गया है। पीबाखला, जिलाशिक्षा अिधकारी