दो बच्चे फूड पायजनिंग से अस्पताल दाखिल
दो बच्चे फूड पायजनिंग से अस्पताल दाखिल
कोरबा. खेलतेहुए जमीन में पड़े कैरी बेग में रखा पुराना खाद्य पदार्थ खाने से दो बच्चे फूड पायजनिंग का शिकार हो गए। उन्हें जिला अस्पताल दाखिल कराया गया। उरगा थाना के भैसमा निवासी नरेश कौशिक का 3 वर्षीय पुत्र रूपेश और राजेश कौशिक का 4 वर्षीय पुत्र शुभम शनिवार को घर के समीप खेल रहे थे। इसी दौरान समीप जमीन पर एक कैरी बेग पड़ा था। दोनों बच्चों ने उसे खोला तो उसमें पुराना खाद्य पदार्थ था। बच्चों ने उसे खा लिया। थोड़े देर में फूड पायजनिंग की वजह से उनकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल दाखिल कराया। जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है। बच्चों को बाहर का सामान नहीं खाना चाहिए।
िजलास्तरीय नेटबाल 21 को
कोरबा. िजलास्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता 21 िसतंबर को इंिदरा स्टेिडयम टीपीनगर में सुबह 10 बजे से आयोिजत है। प्रतियोिगता में भाग लेने के िलए जिले के समस्त कालेज स्कूलों के नेटबाल खिलाड़ियों से भाग लेने कहा गया है। प्रतियोिगता संबंधी जानकारी के िलए रवि साहू, रुपेश राजपूत से संपर्क किया जा सकता है। संघ के सचिव सतीश शर्मा ने भाग लेने वाले दल के िखलािड़यों को गणवेश किट साथ लाने कहा है। विजेता टीम को 2100 उपविजेता को 1100 रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले व्यक्तिगत खिलाड़ी को भी पुरस्कृत किया जाना है।