जिला कांग्रेस की बैठक आज
कोरबा. जिलाकांग्रेस कमेटी शहर की बैठक 14 सितंबर को शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यालय टीपीनगर में आयोजित है जिसमें मतदाता सूची के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा। नगर निगम चुनाव के िलए मतदाता सूची में सुधारने नाम जुड़वाने की प्रक्रिया जारी है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बैठक में विधायक जयसिंह अग्रवाल, शहर अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।