कोकाकोला कप का सेमीफाइनल आज
इंटर स्कूल कोका कोला कप का सेमीफाइनल मैच 14 सितंबर को सुबह खेला जाएगा। पहला मैच डीपीएस एनटीपीसी बीकन दर्री के बीच दूसरा सेमीफाइनल एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल विरुद्ध िवद्युत गृह हायर सेकेंडरी स्कूल के बीच खेला जाएगा।
अंबेडकर स्टेडियम बालको में दो मैच खेले गए। पहले मैच में सीआरसी क्लब के िखलाड़ी आकाश ने अपनी टीम के िलए 2 गोल तो संतराम ने 1 गोल जोड़े, जबकि विपक्षी टीम स्पाईसर क्लब दर्री के दिनेश अमित ने अंत तक टीम के िलए 1-1 गोल कर सके। इस तरह सीआरसी क्लब की टीम ने 3-2 से विजय हासिल की।
वहीं सिटी स्पोर्ट्स क्लब बालको दीपका स्पोर्टिंग क्लब के बीच जिला स्तरीय फुटबाल चैंिपयनशिप का मैच हुआ।
दोनों ही टीमों ने अंितम क्षण तक संघर्ष किया, लेिकन सिटी स्पोर्ट्स की ओर से खिलाड़ी मनीष्वर ने मिले पास को गोल में तब्दील कर टीम को जीत दिला दी। मैच के िनर्णायक सरदुल सिंह, शंभू सिंह, मो.कलीम, पीके सरकार, मनोज लकरा, राजेश सिंह, सत्येन्द्र प्रकाश, संग्राम विश्वाल थे। खेल देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है।