- Hindi News
- परिक्षेत्र स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोिगता शुरू
परिक्षेत्र स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोिगता शुरू
गेवरा-दीपका. शासकीयकालेज दीपका में छत्तीसगढ शासन उच्च शिक्षा विभाग के सत्र 2014-15 के खेल कैलेण्डर अंतर्गत परिक्षेत्र स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्पर्धा का उद्घाटन शासकीय टीसीएल कालेज जॉजगीर के खेल अधिकारी आरजी राठौर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.आरके सक्सेना ने की। इस अवसर पर अकलतरा कालेज के खेल अिधकारी विश्वास विश्वकर्मा, कटघोरा कालेज के सुरेश पवार, कोरबा पीजी कालेज के बीएसराव, केएन कालेज के एसके शर्मा, हिन्दी विभाग की प्राध्यापक डॉ. डेजी कुजूर, संध्या गुप्ता, रानू राठौर, रेनू कसेरा उपस्थित थे।
राठौर ने कहा कि खेल मानव समाज में व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विधा है। इसलिए छात्रों को चाहिए कि वे खेल भावना को समझें और खेल में आनंद प्राप्त करें। प्राचार्य डॉ. सक्सेना ने कहा कि उच्च शिक्षा में शैक्षणिक गतिविधि के अलावा खेल कार्यक्रम सतत होते रहने चाहिए, ताकि छात्रों में शारीरिक सौष्ठव बना रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्यारेलाल आदिले ने किया। कालेज के खेल प्रभारी प्रो. संतोष ताम्ब्रे ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए स्वागत किया। परिक्षेत्र स्तरीय इस आयोजन में जॉजगीर चॉपा एंव कोरबा जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय मैच जो कि सीएसआर कालेज पीपलतरई, कोटा में 16 सितंबर को आयोजित हैं, में भाग लेगी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. पाण्डेय ने किया। सफल आयोजन में कालेज के डीएस कवर, आरएस ओरके, एसके बरेठ, गिरिजा महंत, जयलाल कंवर, शेषकुमार रजक, शाहनी चौहान, छात्रसंघ के पदाधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा।
मैदान में बाल को पास करते खिलाड़ी।