- Hindi News
- लायनेस क्लब ने एमएलसी में मनाया हिंदी दिवस
लायनेस क्लब ने एमएलसी में मनाया हिंदी दिवस
कोरबा. लायनेसक्लब कोरबा ने हिन्दी दिवस एमएलसी कालेज में विविध प्रतियोिगताएं आयोजित कर मनाया। वाद-विवाद, निबंध लेखन सुलेख प्रतियोगिता में कालेज के छात्रों ने िहस्सा िलया। कार्यक्रम में श्रीमती इंदु शर्मा, लायनेस क्लब अध्यक्ष अंजना सिंह, साहित्यकार आशा मेहर, एमएलसी की संचालक साधना शर्मा, डॉ.सीवी रमन यूनिवर्सिटी के जिला समन्वयक बीके शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रतियोगी परीक्षा में अंग्रेजी भाषा की अनिवार्यता उिचत या अनुचित विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम राहुल मिश्रा, द्वितीय प्रदीप धीवर, तृतीय महेन्द्र कुमार यादव रहे। निबंध लेखन पर्यावरण सुरक्षा में युवाओं का योगदान विषय में प्रथम श्यामबाई चौहान, द्वितीय पूजा सिंह चौहान, तृतीय रामायण चौहान रहे। सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम अभिजीत यादव, द्वितीय दिव्या नेताम तृतीय मधुबन सिंह रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को लायनेस क्लब की ओर से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लायनेस क्लब के पदाधिकारी छात्राएं।