छात्रों से मारपीट की शिकायत
कोरबा. अंधरीकछारस्कूल में पढ़ने वाले 4 स्कूली छात्रों ने दो वाहन चालक के खिलाफ मारपीट की शिकायत रामपुर चौकी में की है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। वीआईपी रोड में गर्वहमेंट अंधरीकछार स्कूल स्थित है। शनिवार की सुबह स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 8वीं के छात्र सूरज सिंह, चंद्रेश चौहान, विनाेद सारथी अतुल बघेल ने रामपुर चौकी पहुंचकर उनसे मारपीट होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि स्कूल के पास रहने वाले इंद्रप्रकाश तिवारी अपनी फोर व्हीलर को लेकर स्कूल परिसर में पहुंचा था। जहां वह खेल रहे थे। इस दौरान इंद्रप्रकाश ने उनसे मारपीट की। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे प्रधान पाठक सुरेश द्विवेदी को भी इंद्रप्रकाश ने जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। प्रधान पाठक द्विवेदी ने बताया कि स्कूल के बाजू में रहने वाले इंद्रप्रकाश आेमप्रकाश अक्सर अपने फाेर व्हीलर को लेकर स्कूल परिसर में जाते हैं। जहां वह वर्कशॉप की तरह धुलाई रिपेयरिंग करने लगते हैं। मना करने पर बदतमिजी करते हैं।