पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाज गिरने से दो युवकों की मौत, मर्ग कायम

गाज गिरने से दो युवकों की मौत, मर्ग कायम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गाज गिरने से दो युवकों की मौत, मर्ग कायम

कोरबा | उरगाके तिलकेजा गांव के समीप कलमीभांठा और सिटी कोतवाली के पड़निया गांव में गाज गिरने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

उरगा थाना अंतर्गत तिलकेजा के आश्रित मोहल्ले कलमीभांठा निवासी रानू सिंह कंवर (22) ब्रेड बेचता था। रविवार की शाम वह मोहल्ले के तालाब की ओर गया था। इसी दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। रानू बचने के लिए तालाब किनारे पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। थोड़ी देर बाद पेड़ पर ही गाज गिरी। चपेट में आकर रानू की मौत हो गई। दूसरी ओर परिजन घटना से अंजान थे। देर तक रानू के वापस नहीं लौटने पर उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान तालाब के समीप उसका शव मिला। इसी तरह सोमवार की दोपहर 3 बजे सिटी कोतवाली के पड़निया गांव के तालाब के पास गाज गिरा। जहां पड़निया निवासी समार सिंह कंवर (40) मौजूद था। गाज की चपेट में जाने से उसकी मौत हो गई। दोनों मामले में उरगा सिटी कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। इस घटना से गांव में शोक की लहर छा गई है।