- Hindi News
- शार्ट पीएम रिपोर्ट में सुसाइड की जानकारी
शार्ट पीएम रिपोर्ट में सुसाइड की जानकारी
शार्ट पीएम रिपोर्ट में सुसाइड की जानकारी
कोरबा | दर्रीके एचटीपीपी कालोनी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस को शार्ट पीएम रिपोर्ट मिल गया। रिपोर्ट में सुसाइड करने की जानकारी सामने आई है। दर्री थाना प्रभारी मानसिंह राठिया ने बताया कि गुरुवार की रात एचटीपीपी कालोनी के अलखनंदा विहार के एक सूने आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में कालोनी के ही रुपेश खलखो की मौत हुई थी।
घटना के समय उसकी प्रेमिका साथ थी, जिसने रूपेश द्वारा उससे कहासुनी होने के बाद फंासी लगा लेने की जानकारी दी थी। साथ ही दो परिचित युवकों को बुलाकर उनकी मदद से फंदे को काटकर नीचे उतारना बताया था। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस को इस मामले में शार्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार था। मंगलवार को शार्ट पीएम रिपोर्ट मिल गया। जिसमें सुसाइड करना पाया गया है। पुलिस ने इस मामले में संदेही शैलेंद्र कुमार शैलेंद्र राव काे हिरासत में लिया था। जिनका बयान दर्ज कर उन्हें छोड़ दिया गया।