प्रदर्शनी में दीपक प्रथम
कोरबा | सरस्वतीशिक्षा संस्थान के द्वारा प्रांतीय विज्ञान मेला वैदिक गणित प्रश्न मंच का आयोजन डोंगरगढ़ में किया गया। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर विद्युत मंडल कोरबा पूर्व के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिशु वर्ग वैदिक गणित प्रश्न मंच में अंकित पटेल, अनुराग श्रीवास, सिरम सिंह प्रथम रहे। विज्ञान प्रदर्शन उत्प्लावन में दीपक कुमार सेन प्रथम, गणितीय प्रदर्शन में भूपेश सिंह राठौर प्रथम, विज्ञान प्रदर्शन नवाचारित में लता साहू द्वितीय, विज्ञान पत्र वाचन में संध्या पटेल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य प्रधानाचार्य और समिति के अध्यक्ष व्यवस्थापक ने इन्हें बधाई दी है। अब वे संस्थान के राष्ट्रीय आयोजन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।