पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेसीआई सेंट्रल ने दिया प्रशिक्षण

जेसीआई सेंट्रल ने दिया प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | जेसीआईसेंट्रल द्वारा जेसी वीक के तहत तीन ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके तहत जेसीआई के राष्ट्रीय ट्रेनर चेतन तारवानी ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं को भविष्य मेरी मुट्‌ठी में विषय पर प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर हम चाहें और हमारे अंदर इरादे बुलंद हों तो उंचाईयों को छू सकते हैं। इस अवसर पर जेसी ऋषभ सोनी, सुरेश चौहान, राकेश खूबचंदानी, विमल अग्रवाल, किशोर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, आभा अग्रवाल, अंकित केडिया, अमन एरन, उत्कर्ष अग्रवाल उपस्थित थे। अग्रसेन कालेज में सीए अमर अग्रवाल जेसी विमल अग्रवाल ने इंटरनेट बैंकिंग पर कालेज की छात्राओं महिला जेसी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया। अग्रसेन स्कूल में जोन ट्रेनर जेसी विजय केडिया मोहित खटोर ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम की जानकारी जेसी नितिन सब्बरवाल ने दी।