पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संरक्षण के लिए पौधे लगाना जरूरी

संरक्षण के लिए पौधे लगाना जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी मर्यादित पूर्व में विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस का आयोजन मुख्य अभियंता प्रशिक्षण एसएस टिल्लू के मुख्य आतिथ्य प्रभारी मुख्य अभियंता बीबीपी मोदी की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ डाॅ.जीपी दुबे की आतिथ्य में हुआ। अतिथियों के स्वागत पश्चात पाली रसायनज्ञ शुक्ला ने एलसीडी प्रोजेक्ट के माध्यम से ओजोन परत उसकी संरक्षा के संबंध में बताते हुए कहा कि धरती के उपर ओजोन परत की संरचना है जो मानव जीवन के लिए उपयोगी है। यह सूर्य के पराबैगनी किरणों को परिशोधित कर जीवन के लिए उपयोगी बनाती है। ओजोन परत को फेयान,क्लोरो फ्लोरो एवं कार्बन गैसे नुकसान पहुंचा रही है।

मुख्य अतिथि टिल्लू ने कहा कि ओजोन के बिना जीवन संभव नहीं है। ओजोन परत को संरक्षित कर ग्लोबल वार्मिंग से बचा जा सकता है। अिधक से अिधक पौधरोपण कर वायुमंडल को स्वच्छ रखकर जलवायु संरक्षण से पृथ्वी को बचाने का प्रयास किया जा सकता है। डाॅ जीपी दुबे ने ओजोन परत की संरक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एयर कंडीशनर एवं फ्रीज से निकलने वाली गैस ओजोन परत को नुकसान पहुंचाती है अतः इनका सीमित उपयोग करना चाहिए। मोदी ने कहा कि विज्ञान के अविष्कार से आज हमारा ओजोन परत खतरे में है हमें सृष्टि के विनाशकारी आधुनिकता से दूर रह कर संयंमित जीवन जीने की आदत डालनी चाहिए। ओजान परत संरक्षण दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के लिए संयंत्र कर्मी डीके राठौर, एसके साहू, रामस्नेही अयंगर, बबुली चौधरी ओमप्रकाश मिश्रा ने छात्रों को निबंध के लिए शमा बानो, डिम्पल साहू, हेमलता, निकीता जैन शहनाज बानो, भुनेश्वरी बरेठ, भाषण प्रतियोगिता के लिए शुक्ला नीतिन श्रीवास्तव को पुरस्कृत किया गया। ्हीके यादव ने प्रश्न मंच का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन एसपी बारले आभार प्रदर्शन श्रीदत्त शुक्ल ने किया।

कार्यक्रम में शामिल मंडल के अिधकारी